Hindi Newsफोटोखेलऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा ODI छक्के जड़ने वाले टॉप 5 विदेशी क्रिकेटर, रोहित शर्मा हैं इस क्लब के किंग

ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा ODI छक्के जड़ने वाले टॉप 5 विदेशी क्रिकेटर, रोहित शर्मा हैं इस क्लब के किंग

ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर सबसे ज्यादा छक्के वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़ने वाले पांच बल्लेबाजों के बारे में जान लीजिए, जो ऑस्ट्रेलियाई नहीं हैं। इनमें एक बल्लेबाज भारत का भी शामिल है।

Vikash GaurOct 16, 2025 12:02 pm IST
1/5

रोहित शर्मा हैं किंग

'हिटमैन' रोहित शर्मा के नाम ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी विदेशी बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कुल 44 छक्के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जड़े हैं। 6 छक्के अगर वे आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज में जड़ देंगे तो पहले ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे, जो 50 वनडे सिक्स ऑस्ट्रेलिया में पूरे कर लेंगे।

2/5

यूनिवर्स बॉस भी पीछे

रोहित शर्मा ने काफी समय पहले यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया था। क्रिस गेल ने कुल 39 छक्के वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर जड़े थे।

3/5

डिविलियर्स तीसरे नंबर पर

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा वनडे सिक्स जड़ने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने कुल 36 छक्के ऑस्ट्रेलिया में वनडे क्रिकेट में जड़े हैं।

4/5

जयसूर्या का जलवा

श्रीलंका की टीम के पूर्व कप्तान सनत जयसूर्या ने भी ऑस्ट्रेलिया में खूब छक्के जड़े हैं। वे इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। जयसूर्या के बल्ले से ऑस्ट्रेलिया में कुल 33 छक्के वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में निकले थे।

5/5

ब्रेंडन मैकुलम टॉप 5

ऑस्ट्रेलिया में वनडे क्रिकेट में किसी विदेशी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा वनडे सिक्स लगाने के मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व ओपनर ब्रेंडन मैकुलम हैं, जिन्होंने 29 छक्के ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ODI क्रिकेट में जड़े थे।