आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तबाही मचाई हुई है, मगर क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में वह अब दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं।

2/6वैभव सूर्यवंशी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 164.29 के स्ट्राइक रेट से 46 रनों की पारी खेली, इस पारी में उन्होंने 28 गेंदें ली। यह उनके छोटे से आईपीएल करियर की सबसे धीमी पारी है। जी हां, इस पारी के बाद उनके ऑलओवर स्ट्राइक रेट में भी कमी आई है। वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में 6 मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 236.54 का हो गया है। वह अब टॉप-5 बल्लेबाजों में दूसरे पायदान पर हैं।

3/6सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जिन्होंने आईपीएल 2026 में अभी तक 188 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 229.27 का है। वह लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी के बाद तीसरे नंबर पर हैं।

4/6रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार आईपीएल 2026 में गजब की फॉर्म में हैं। वह इस साल स्पिनर्स के साथ-साथ तेज गेंदबाजों की भी जमकर कुटाई कर रहे हैं। पाटीदार ने सीजन-19 में 212.96 के स्ट्राइक रेट के साथ 230 रन बनाए हैं। वह लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं।

5/6आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में आरसीबी के टिम डेविड एकमात्र विदेशी खिलाड़ी हैं। डेविड का स्ट्राइक रेट भी आईपीएल 2026 में 200 से अधिक रहा है। उन्होंने अभी तक 6 मैचों में 203.53 के स्ट्राइक रेट के साथ 173 रन बनाए हैं।

6/6पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्या ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 37 गेंदों पर 251.35 के स्ट्राइक रेट के साथ 93 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए थे। इस पारी के बाद आईपीएल 2026 में उनका स्ट्राइक रेट सबसे अधिक 248.24 का हो चुका है। उन्होंने इस स्ट्राइक रेट से इस सीजन 211 रन बनाए हैं।
