इंडियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 की शुक्रवार (23 फरवरी) से शुरुआत होने जा रही है। यह टूर्नामेंट का दूसरा सीजन है। आइए, डब्ल्यूपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 प्लेयर के बारे में जानते हैं।
डब्ल्यूपीएल में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मेग लैनिंग के नाम दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया की पूर्व खिलाड़ी और दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान लैनिंग ने 9 मैचों में 49.28 की औसत से 345 उनके बल्ले से दो अर्धशतकीय पारियां निकली हैं।
इंग्लैंड की नताली साइवर ब्रंट ने 10 मैचों में 66.40 की औसत से 332 रन जुटाए। वह पांच बार नाबाद रहीं। मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा नताली ने तीन अर्धशतक ठोके हैं।
ऑस्ट्रेलिया की ताहलिया मैकग्राथ तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 9 मुकाबलों में 302 रन जोड़े, जिसमें चार फिफ्टी शामिल हैं। उनका इस दौरान औसत 50.33 का रहा। वह यूपी वॉरियर्स में हैं।
हरमनप्रीत कौर चौथे पायदान पर हैं। वह फेहरिस्त में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत ने 10 मैचों में 40.14 की औसत से 281 रन बनाए। उन्होंने तीन फिफ्टी जमाईं।
वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज ने 10 मुकाबलों में 271 रन बटोरे, जिसमें एक अर्धशतकीय पारी शामिल है। उनका औसत 30.11 का रहा। हेली एमआई में हैं।