25 की उम्र से पहले सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने वाले टॉप 5 प्लेयर, विराट कोहली से कितनी दूर रहमानुल्लाह गुरबाज?

25 की उम्र से पहले सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रहमानुल्लाह गुरबाज ने क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। हालांकि, वह भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे।

Md.Akram Jun 15, 2026 05:56 pm IST
1/5

विराट कोहली

वनडे क्रिकेट में 25 की उम्र से पहले सबसे ज्यादा शतक ठोकने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने कुल 17 शतक लगाए थे। भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली फिलहाल 37 साल के हैं। उनके खाते में सर्वाधिक 54 वनडे सेंचुरी हैं।

2/5

सचिन तेंदुलकर

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 25 साल की उम्र से पहले 14 शतक जड़ने का कारनामा किया था। सचिन ने करियर में कुल 49 वनडे शतक लगाए।

3/5

क्विंटन डिकॉक

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 13 शतक जमाए थे। अभी उनके खाते में कुल 23 वनडे सेंचुरी हैं। डिकॉक 33 साल के हो चुके हैं।

4/5

बाबर आजम

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने 25 साल की उम्र से पहले 11 वनडे शतक लगाए थे। 31 वर्षीय बल्लेबाज के खाते में फिलहाल 50 ओवर फॉर्मेट में 20 शतक हैं।

5/5

रहमानुल्लाह गुरबाज

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज संयुक्त रूप से पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। वह वनडे क्रिकेट में 9 शतक लगा चुके हैं। उनकी उम्र फिलहाल 24 साल है। गुरबाज ने नौवां शतक हाल ही में धर्मशाला में भारत के खिलाफ पहले वनडे में जमाया। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल ने भी 25 की उम्र से पहले 9 वनडे शतक मारे थे। गुरबाज लिस्ट में कोहली से 8 शतक दूर हैं।

Hindi Newsफोटोखेल25 की उम्र से पहले सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने वाले टॉप 5 प्लेयर, विराट कोहली से कितनी दूर रहमानुल्लाह गुरबाज?