आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने T20I क्रिकेट में उस समय इतिहास रचा, जब वह बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे T20I में बैटिंग करने उतरे। वह T20I क्रिकेट के इतिहास में अब सबसे ज्यादा 152 पारियों में बल्लेबाजी करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है।

T20I क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके रोहित शर्मा ने अपने करियर की आखिरी पारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी। वह T20I में 151 पारियों में बल्लेबाजी कर चुके हैं। उन्हें रिटायर हुए एक साल से भी ज्यादा समय हो गया है। पॉल स्टर्लिंग अब जाकर उनका यह रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हुए हैं।

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी 135 पारियों के साथ इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। नबी अभी तक T20I में 2417 रन बनाने के साथ-साथ 104 विकेट भी चटका चुके हैं।

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर का भी नाम इस लिस्ट में है। बटलर अभी तक T20I में 132 पारियों में बैटिंग कर चुके हैं। जिसमें उन्होंने 35.49 की औसत के साथ 3869 रन बनाए हैं।

बांग्लादेश के सबसे अनुभवी प्लेयर महमूदुल्लाह का नाम भी इस लिस्ट में है। वह T20I में अभी तक 130 पारियों में बल्लेबाजी कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने 2444 रन बनाने के साथ 41 विकेट चटकाए हैं।
