1/5साल 2025 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके मारने का कारनामा न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने अंजाम दिया। 26 वर्षीय रचिन ने 14 वनडे मैचों में 694 रन बनाए, जिसमें 73 चौके लगाए। न्यूजीलैंड टीम मौजूदा साल में अपनी आखिरी वनडे सीरीज खेल चुकी है।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 2025 में 14 वनडे मुकाबले खेलने के बाद 60 चौके जमाए। रोहित ने 650 रन बटोरे। भारत ने इस साल अपनी आखिरी वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका को 2-1 से हराया।

इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने मौजूदा साल में 15 वनडे मैचों में 537 रन जोड़े। उनके बल्ले से इस दौरान 68 चौके निकले।

स्कॉटलैंड के ओपनर जॉर्ज मुन्से ने 11 वनडे मुकाबलों में 67 चौके लगाए। उन्होंने 735 रन बनाए। मुन्से 2025 में वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स (34) लगाने वाले प्लेयर हैं।

फेहिस्त में पांचवें पायदान पर वेस्टइंडीज के कप्तान और विकेटकीपर शाई होप हैं। उन्होंने 2025 में वनडे क्रिकेट में 61 चौके ठोके। होप ने 15 मैचों में 670 रन जुटाए।
