Hindi Newsफोटोखेलएशेज में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले टॉप 5 प्लेयर, स्मिथ जैसा कमाल 21वीं सदी में कोई नहीं कर पाया

एशेज में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले टॉप 5 प्लेयर, स्मिथ जैसा कमाल 21वीं सदी में कोई नहीं कर पाया

ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड एशेज सीरीज 21 नवंबर से शुरू होगी। पांच टेस्ट मैचों की आगामी एशेज ऑस्ट्रेलिया में होगी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आयोजित होने वाली टेस्ट सीरीज को एशेज कहा जाता है। जानिए, एशेज इतिहास में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले टॉप-5 प्लेयर कौन हैं?

Md.Akram Nov 12, 2025 06:39 pm IST
1/5

डॉन ब्रैडमैन

एशेज इतिहास में सबसे ज्यादा शतक ठोकने का कारनामा महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन ने किया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 37 टेस्ट मैचों में 19 सेंचुरी लगाईं। वह 1928 से 1948 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे।

2/5

स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने एशेज में अब तक 37 टेस्ट में 12 शतक जमाए हैं। वह 21वीं सदी में एशेज में 10 सेंचुरी का आकड़ा छूने वाले इकलौते हैं। स्मिथ इंग्लैंड के जैक हॉब्स को पछाड़ने की दहलीज पर हैं। हॉब्स ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 41 टेस्ट में 12 सेंचुरी जड़ीं।

3/5

स्टीव वॉ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने एशेज में 10 शतक लगाए। उन्होंने 45 टेस्ट मैचों में ऐसा किया।

4/5

डेविड गॉवर

इंग्लैंड के डेविड गॉवर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 38 एशेज मुकाबलों में 9 शतक मारे। ऑस्ट्रेलिया के वैली हैमंड ने 33 मैचों 9 सेंचुरी जमाईं।

5/5

रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग संयुक्त रूप से पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध 35 टेस्ट मैचों में 8 शतक जड़े। ऑस्ट्रेलिया के आर्थर मॉरिस (24 मैच), ग्रेग चैपल (27 मैच) और इंग्लैंड हर्बर्ट सटक्लिफ (30 मैच) ने भी एशेज में 9-9 सेंचुरी लगाईं।