1/5हर्षित राणा भारत के लिए साल 2025 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस पेसर ने इस साल कुल 11 मैच खेले और इनमें 20 विकेट उन्होंने चटकाए।

कुलदीप यादव इस साल टीम इंडिया के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। 11 मैच उन्होंने इस साल वनडे क्रिकेट के खेले और इनमें 19 विकेट उन्होंने अपने नाम किए।

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है, जिन्होंने 2025 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट निकाले हैं। 10 मुकाबले जडेजा इस साल खेले और उनमें 12 विकेट उनको मिले।

मोहम्मद शमी भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं, जो इस साल की शुरुआत में ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर आए थे। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 तक मोहम्मद शमी ने 7 मैचों में कुल 11 विकेट निकाले थे। वे इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

अक्षर पटेल भारत के लिए इस साल सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल विकेट निकालने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। 11 मैचों में 11 विकेट इस स्पिनर ने निकाले हैं।
