1/52025 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने का कारनामा जॉर्ज मुनसे ने अंजाम दिया। स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाज मुनसे ने 11 वनडे मैचों में 34 सिक्स जमाए।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। 'हिटमैन' ने 2025 में 14 मैचों में 24 छक्के जड़े। भारत ने मौजूदा साल में अपनी आखिरी वनडे सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली। रोहित सीरीज के दौरान वनडे इतिहास में सर्वाधिक सिक्स (355) मारने वाले खिलाड़ी बने।

साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने 9 वनडे मुकाबलों में 20 सिक्स जमाए। उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में कुल 120 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक था।

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने भी 2025 में 20 सिक्स लगाए। उन्होंने 15 वनडे मैचों में ऐसा किया। ब्रूक इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान हैं।

फेरहिस्त में पांचवें पायदान पर न्यूजीलैंड के क्रिकेटर डेरिल मिचेल हैं। उन्होंने मौजूदा साल में 17 वनडे मुकाबलों में 19 छक्के उड़ाए।
