1/5महिला प्रीमियर लीग (WPL) इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड नैट साइवर ब्रंट के नाम दर्ज है। इंग्लैंड की ऑलराउंडर ब्रंट ने डब्ल्यूपीएल में 29 मैच खेलने के बाद 1027 रन बनाए हैं, जिसमें 46.68 का औसत है। वह डब्ल्यूपीएल 2026 में भी मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए खेलेंगी।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी हैं। उन्होंने 25 डब्ल्यूपीएल मैचों में 64.80 के औसत से 972 रन बटोरे हैं। निजी कारणों से डब्ल्यूपीएल के आगामी सीजन में नहीं खेलेंगी। उन्हें हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रिलीज कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बल्लेबाज मेग लैनिंग ने महिला प्रीमियर लीग में 27 मुकाबले खेलने के बाद 952 रन जुटाए हैं। उनका औसत 39.66 का है। लैनिंग आगामी सीजन में यूपी वॉरियर्स की कप्तानी करेंगी। वह शुरुआती तीन सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का हिस्सा रहीं।

सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा डब्ल्यूपीएल में 27 मुकाबलों में 865 रन जोड़े हैं, जिसमें 36.04 का रहा। वह डब्ल्यूपीएल 2026 में भी दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से एक्शन में नजर आएंगी।

हरमनप्रीत कौर लिस्ट में फिसड्डी हैं। वह 851 रनों के साथ पांचवें पायदान पर हैं। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत ने महिला प्रीमियर लीग में अब तक 27 मैच खेले हैं। उनका औसत 40.52 का है। हरमनप्रीत की अगुवाई में मुंबई दो बार चैंपियन बन चुकी है।
