1/5ऑस्ट्रेलिया में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो लिस्ट में भारतीयों का दबदबा है। टॉप 5 में 4 बल्लेबाज भारत के हैं। लिस्ट में सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा। टॉप 5 लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया का सिर्फ एक बल्लेबाज है और वो भी सबसे आखिरी यानी पांचवें स्थान पर। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में मेजबान टीम के खिलाफ वनडे में 1000 रन पूरा करने से सिर्फ 10 रन पीछे हैं। उन्होंने 19 मैच में 990 रन बनाए हैं। वह लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

ऑस्ट्रेलिया में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 18 मैच में 802 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर। उन्होंने 25 मैच में 740 रन बनाए हैं।

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के वनडे मैचों में 684 रन बनाए हैं। उन्होंने वहां 21 एकदिवसीय मैच खेले हैं।

ऑस्ट्रेलिया में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में स्टीव स्मिथ पांचवें नंबर पर हैं। ऐसे टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में वह इकलौते ऑस्ट्रेलियाई हैं। उन्होंने 11 मैचों में 683 रन बनाए हैं।
