1/5वनडे क्रिकेट में सफल रन चेज के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। भारत के स्टार बल्लेबाज कोहली ने अब अपने वर्ल्ड कप में चार चांद लगा दिए हैं। वह सफल रन चेज करते हुए छह हजार (6072) का आंकड़ा छूने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। कोहली 102 पारियों में छह हजारी बने। उन्होंने यह कारनामा सिडनी में इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे में अंजाम दिया। कोहली ने सिडनी वनडे में 81 गेंदों में नाबाद 71 रनों की पारी खेली। भारत ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से धूल चटाई।

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सफल रन चेज में 5490 रन जुटाए। उन्होंने 124 पारियों में ऐसा किया। वहीं, सचिन ने करियर में 463 वनडे मैचों में कुल 18426 रन जोड़े। वह वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर हैं।

लिस्ट में तीसरे नंबर पर 'हिटमैन' रोहित शर्मा हैं। वह वनडे में सफल रन चेज में 100 पारियों में 4701 रन बना चुके हैं। रोहित ने सिडनी में वनडे में शानदार शतकीय पारी (125 गेंदों में नाबाद 121) खेली। उन्होंने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी कर भारत को जीत की दहलीज पार कराई। रोहित ना सिर्फ प्लेयर ऑफ द मैच बल्कि प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में कुल 202 रन बटोरे।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने सफल रन चेज में 4186 रन जुटाए। उन्होंने आंकड़े 104 पारियों में छुआ। पोंटिंग ने करियर में 375 वनडे मैचों में कुल 13704 रन बनाए।

सूची में पांचवें पायदान पर साउथ अफ्रीका के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर जैक्स कैलिस हैं। उन्होंने 100 पारियों में 3950 रन बटोरे। कैलिस ने 328 वनडे मुकाबलों में कुल 11579 रन बनाए।
