1/5एडिलेड ओवल में भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज है। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने यहां 6 वनडे मैचों में 262 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतकीय पारियां हैं।

फेहरिस्त में दूसरे नंबर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने एडिलेड में 4 मैचों में 61.00 के औसत से 244 रन जोड़े हैं। उन्होंने यहां दो शतक लगाए। कोहली को धोनी से नंबर-1 की गद्दी छीनने के लिए सिर्फ 19 रनों की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में शून्य पर आउट होने वाले कोहली गुरुवार को एडिलेड में धमाल माचने की फिराक में होंगे।

पूर्व सलामी बल्लेबाज और भारतीय टीम के मौजूद हेड कोच गौतम गंभीर सूची में तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने एडिलेड में चार वनडे मुकाबलों में 232 रन जुटाए हैं, जिसमें 58.00 का औसत रहा। गंभीर ने यहां दो अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपने करियर में एडिलेड ओवल में पांच वनडे मैच खेले। उन्होंने इस दौरान 64.66 के औसत से 194 रन जुटाए। अजहरुद्दीन के बल्ले से दो अर्धशतक निकले।

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर लिस्ट में फिसड्डी हैं। वह 162 रनों के साथ पांचवें नंबर पर हैं। सचिन ने एडिलेड में 8 वनडे मुकाबले खेले, जिसमें 20.25 का औसत रहा। उन्होंने यहां कभी अर्धशतक नहीं लगाया।
