Hindi Newsफोटोखेलइंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले टॉप 5 भारतीय, रवींद्र जडेजा लिस्ट में फिसड्डी

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले टॉप 5 भारतीय, रवींद्र जडेजा लिस्ट में फिसड्डी

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले टॉप 5 भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में रवींद्र जडेजा फिसड्डी हैं। अनुभवी ऑलराउंडर जडेजा फिलहाल इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में खेल रहे हैं।

Md.Akram Nov 18, 2025 07:27 pm IST
1/5

अनिल कुंबले

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने का भारतीय रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम दर्ज है। पूर्व दिग्गज स्पिनर कुंबले ने अपने करियर में 403 मैच खेले और 55346 गेंद डालीं। वह 1990 से 2008 तक भारतीय टीम के लिए खेले।

2/5

हरभजन सिंह 

फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह हैं। उन्होंने 367 मुकाबलों में 41671 गेंदें फेंकी। भज्जी 1998 से 2016 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे।

3/5

कपिल देव

1983 विश्व कप विजेता कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव ने अपने करियर में 38942 गेंद डालीं। उन्होंने 1978 से 1994 तक 356 इंटरनेशनल मैच खेले।

4/5

रविचंद्रन अश्विन

पूर्व स्पिनर रविचंद्र अश्विन ने 237 इंटरनेशनल मैचों में 35001 गेंदें फेंकी। उन्होंने दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा।

5/5

रवींद्र जडेजा

अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। वह अब तक 366 इंटरनेशनल मैचों में 31374 गेंदें डाल चुके हैं। जडेजा भारत के लिए सिर्फ टेस्ट और वनडे खेलते हैं। उन्होंने पिछले साल टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। वह फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं।