1/5भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 63 गेंदों में 125 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और पांच छक्के शामिल हैं। मंधाना ने महज 50 गेंदों में शतक कंप्लीट कर लिया और नया कारनामा अंजाम दिया। यह किसी भी भारतीय (पुरुष/महिला) क्रिकेटर की वनडे इतिहास में सबसे तेज सेंचुरी है।

मंधाना ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। कोहली ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में 52 गेंदों में शतक ठोका था। उन्होंने तब जयुपर के मैदान पर 123 गेंदों में नाबाद 143 रनों की पारी खेली थी कोहली के बल्ले से 17 चौके और सिक्स निकले थे।

भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने साल 2009 में 60 गेंदों में सेंचुरी जमाई थी। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा किया था। सहवाग ने हैमिल्टन के स्टेडियम में 74 गेंदों में नाबाद 125 रन बनाए थे, जिसमें 14 चौके और 6 छक्के शामिल हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और केएल राहुल संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर हैं। दोनों ने वनडे क्रिकेट में 62-62 गेंदों में शतक जड़ा। अजहरुद्दीन ने 1998 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 108 रनों की पारी में ऐसा किया था। उन्होंने वडोदरा में कुल 65 गेंदों का सामना करने के बाद 10 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, राहुल ने 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान नीदरलैंड के विरुद्ध बेंगलुरु में आतिशी शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 64 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत नाबाद 102 रन बटोरे थे।

'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 2023 में वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के सामने 63 गेंदों में सेंचुरी मारी थी। रोहित ने दिल्ली के मैदान पर 84 गेंदों में कुल 131 रन जुटाए थे। उनके बल्ले से 16 चौके और 5 छक्के निकले थे।
