1/5उर्विल पटेल के नाम भारत के लिए T20 में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2024 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ यह कमाल किया था। वह SMAT के मौजूदा सीजन में 31 गेंदों पर भी शतक ठोक चुके हैं।

अभिषेक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में बंगाल के खिलाफ 32 गेंदों पर शतक ठोका। यह अभिषेक और भारत के लिए टी20 में ठोका गया दूसरा सबसे तेज शतक है। अभिषेक पिछले साल इसी टूर्नामेंट में 28 गेंदों पर शतक लगा चुके हैं। वह लिस्ट में उर्विल पटेल के साथ नंबर-1 पर संयुक्त रूप के साथ मौजूद हैं।

टीम इंडिया के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 32 गेंदों के साथ इस लिस्ट में मौजूद हैं। उन्होंने 2018 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ यह कमाल किया था। उस दौरान पंत ने 38 गेंदों पर 116 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

भारत के एक और उभरते सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम भी इस लिस्ट में हैं। 14 साल के वैभव ने हाल ही में राइजिंग एशिया कप 2025 के दौरान यूएई के खिलाफ 32 गेंदों पर सैकड़ा जमाया था।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में हैं। हिटमैन ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 35 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी थी। यह इंटरनेशनल क्रिकेट में आज भी किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा ठोका गया सबसे तेज शतक है।
