
क्रिस गेल के नाम T20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज सेंचुरी ठोकने का रिकॉर्ड दर्ज है। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गेल ने 2016 में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के सामने 47 गेंदों में शतक जमाया था। वह 2007 टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों में सेंचुरी मार चुके हैं।

2/5इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच में 50 गेंदों में सेंचुरी लगाई। उनकी पारी के दम पर इंग्लैंड ने 165 रनों का टारगेट चेज किया और सेमीफाइनल का टिकट कटाया। ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी जड़ने वाले पहले कप्तान हैं।

3/5ब्रूक ने न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और इंग्लैंड के मौजूदा हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ा है। मैकुलम ने 2012 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के विरुद्ध 51 गेंदों में शतक बनाया था।

4/5साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज राइली रोसो ने 2022 में आयोजित टूर्नामेंट में 52 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी। उन्होंने यह कारनामा बांग्लादेश के खिलाफ अंजाम दिया था।

5/5श्रीलंका के पथुम निसानका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के निरुद्ध 52 गेंदों में शतक लगाने का कमाल किया। वह 100 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। सह-मेजबान श्रीलंका ने 182 रनों का टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया था।
