Hindi Newsफोटोखेलटीम की जीत में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले 5 क्रिकेटर, कोहली छा गए; सचिन नहीं ये दिग्गज नंबर-1

टीम की जीत में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले 5 क्रिकेटर, कोहली छा गए; सचिन नहीं ये दिग्गज नंबर-1

इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम की जीत में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले टॉप 5 क्रिकेटर की लिस्ट में रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित शर्मा तक शामिल हैं। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने नया कीर्तिमान छुआ है।

Md.Akram Jan 13, 2026 02:37 pm IST
1/5

रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम की जीत में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने 560 इंटरनेशनल मैचों में 217 पचास प्लस पारियां खेलीं, जिसमें से 167 टीम की जीत में आई।

2/5

विराट कोहली छा गए

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। वह अब तक टीम की जीत में 150 बार 50 प्लस स्कोर बना चुके हैं। उनके बल्ले से 150वां पचास प्लस स्कोर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में निकला। कोहली ने वडोदरा में 91 गेंदों में 93 रन जोड़े। उन्होंने 557 इंटरनेशनल मैचों में उतरने के बाद कुल 230 पचास प्लस स्कोर किए हैं।

3/5

सचिन तेंदुलकर

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के करियर में 264 मर्तबा पचास या उससे अधिक की पारियां खेलीं। उन्होंने टीम की जीत में 136 पचास प्लस स्कोर किए। सचिन ने सर्वाधिक 664 इंटरनेशनल मैच खेले।

4/5

जैक्स कैलिस

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 519 मुकाबलों में 211 पचास प्लस पारियां खेलीं। कैलिस की 124 पारियां टीम की जीत की में आई।

5/5

रोहित शर्मा

'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा अब तक भारतीय टीम की जीत में 119 पचास स्कोर बनाए हैं। उन्होंने 506 मुकाबलों में 161 पचास प्लस स्कोर किए हैं। बता दें कि रोहित और कोहली ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।