1/5एशेज 2025 के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने जो रूट को एक बार फिर अपना शिकार बनाया। रूट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

मिचेल स्टार्क ने इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में जो रूट को सबसे ज्यादा आउट करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में रवींद्र जडेजा की बराबरी कर ली है। स्टार्क ने यह 9वीं बार जो रूट को अपने जाल में फंसाया है।

रवींद्र जडेजा ने भी टेस्ट क्रिकेट में जो रूट को खूब परेशान किया है। उन्होंने इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज को 9 बार अपना शिकार बनाया है। स्टार्क और जडेजा अब लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के चलते पहले एशेज टेस्ट से बाहर है। उनका भी रिकॉर्ड रूट के सामने बेमिसाल रहा है। वह इस इंग्लिश बल्लेबाज को 10 बार टेस्ट क्रिकेट में आउट कर चुके हैं।

पैट कमिंस और जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में जो रूट को सबसे ज्याद बार आउट किया है। इन दोनों ही गेंदबाजों ने रूट को 11-11 बार अपना शिकार बनाया है। संयुक्त रूप से कमिंस और बुमराह पहले पायदान पर हैं।
