Hindi Newsफोटोखेलवनडे इतिहास में सबसे धीमा शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, भारत के खिलाफ हुई थीं सुस्ती की हदें पार

वनडे इतिहास में सबसे धीमा शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, भारत के खिलाफ हुई थीं सुस्ती की हदें पार

वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे धीमा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में कोई भारतीय नहीं है। हालांकि, भारत के खिलाफ सुस्ती की हदें पार हुई थीं। लिस्ट में शामिल सभी खिलाड़ियों ने 150 प्लस गेंदों में शतक कंप्लीट किया। 

Md.Akram Oct 20, 2025 07:03 pm IST
1/5

डेविड बून

वनडे इतिहास में सबसे धीमा शतक लगाने वाले का रिकॉर्ड डेविड बून के नाम दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज बून ने 1991 में भारत के खिलाफ वनडे मैच में सुस्ती की हदें पार पार की थीं। उन्होंने होबार्ट के मैदान पर 166 गेंदों में शतक कंप्लीट किया था। उन्होंने 179 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 168 गेंदों में नाबाद 102 रनों की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया ने 9 गेंद बाकी रहते टारगेट चेज किया।

2/5

रमीज राजा

लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज रमीज राजा हैं। रमीज ने 1992 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के विरुद्ध 157 गेंदों में शतक पूरा किया था। उन्होंने 158 गेंदों में नाबाज 102 रन जुटाए थे, जिससे पाकिस्तान ने 220/2 का स्कोर बनाया। वहीं, वेस्टइंडीज ने 46.5 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल करते हुए पाकिस्तान को 10 विकेट से रौंदा था।

3/5

ज्योफ मार्श

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ज्योफ मार्श ने 1989 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में 156 गेंदों में सेंचुरी जमाई थी। ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स में 279 के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन गेंद बाकी रहते मैच जीता। पारी की शुरुआत करने वाले मार्श ने 162 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए थे।

4/5

स्कॉट स्टाइरिस

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउडर स्कॉट स्टाइरिस संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने 2007 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के सामने 152 गेंदों में सेंचुरी कंप्लीट की थी। 157 गेंदों में कुल 111 रन बनाए। न्यूजीलैंड को 219/7 का स्कोर बनाने के बाद छह विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, रमीज राजा ने 1990 में एडिलेड में श्रीलंका के विरुद्ध 152 गेंदों में शतक लगाया था। वह 154 गेंदों में 107 रन बनाकर नाबाद रहे थे। पाकिस्तान को 315/3 का स्कोर खड़ा करने के बाद 27 रनों से जीत मिली थी।

5/5

टॉप कूपर

ऑस्ट्रेलिया में जन्मे और नीदरलैंड्स के लिए खेलने वाले टॉप कूपर ने 2010 में अफगानिस्तान के सामने 151 गेंदों में शतक पूरा किया था। उन्होंने 155 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली। उनकी शतकीय पारी के दम पर नीदरलैंड्स ने 202/8 का स्कोर बनाया था। हालांकि, अफगानिस्तान ने 42.3 ओवर में छह विकेट बाकी आसानी से विजयी परचम फहरा दिया।