1/5टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की रेस में टॉप-5 में हैं। धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और उन्होंने आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के रूप में खेला था। इसके बावजूद वह 229 छक्कों के साथ 5वें पायदान पर हैं।

श्रीलंका के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या 270 छक्कों के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने आखिरी मैच 2011 में खेला था।

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल उन तीन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने ODI क्रिकेट में 300 से अधिक छक्के जड़े हैं। यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर गेल ने अपने वनडे करियर में 331 बार गेंद को सीधा बाउंड्री के पार पहुंचाया था।

वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में एकमात्र एक्टिव प्लेयर रोहित शर्मा हैं। रोहित अपने करियर में अभी तक 349 छक्के जड़ चुके हैं। वह 350 के आंकड़े से एक तो शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से तीन छक्के दूर हैं।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। अफरीदी ने अपने वनडे करियर में 351 छक्के जड़े थे। उन्होंने आखिरी मैच 2015 में खेला था। इसका मतलब यह है कि पिछले 15 सालों से वह इस रिकॉर्ड पर राज कर रहे हैं, मगर अब रोहित शर्मा उनके वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने की कगार पर हैं।
