IPL 2026 में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बैटर, रजत पाटीदार ने उथल-पुथल कर दी लिस्ट, वैभव सूर्यवंशी कहां?

आईपीएल 2026 में LSG VS RCB मैच के बाद यानी टू्र्नामेंट के 50 मैच कंप्लीट हो जाने के बाद अब इस सीजन सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप-5 में कौन-कौन है, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

Vimlesh Kumar BhurtiyaMay 08, 2026 03:08 am IST
1/7

रजत पाटीदार ने आज के मैच में 6 छक्के जड़े

आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 6 छक्के और 3 चौके की मदद से 31 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। इस पारी के दम पर वे भले ही टीम को जीत नहीं दिला सके लेकिन छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में चौथे नंबर पर पहुंच गए।

2/7

सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बैटर

आईपीएल 2026 में LSG VS RCB मैच के बाद यानी टू्र्नामेंट के 50 मैच कंप्लीट हो जाने के बाद अब इस सीजन सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप-5 में कौन-कौन है, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

3/7

वैभव सूर्यवंशी पहले नंबर पर काबिज

आईपीएल 2026 में अब तक सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में 15 वर्षीय वंडर बॉय राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 10 पारियों में कुल 37 छक्के जड़े हैं।

4/7

अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर

सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा का नाम है। सनराइजर्स हैदराबाद के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने अब तक इस सीजन में कुल 11 पारियों खेली हैं, जिसमें 36 छक्के लगाए हैं।

5/7

रयाल रिकल्टन नंबर तीन पर

आईपीएल 2026 में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में मुंबई इंडियंस के बैटर रयाल रिकल्टन ने वाइल्ट कार्ड एंट्री मारी है। उन्होंने अब तक इस सीजन कुल 8 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें 33 छक्के जड़ दिए हैं।

6/7

रजत पाटीदार चौथे स्थान पर पहुंचे

आज के मैच के 6 छक्कों को मिला लें तो रजत पाटीदार ने इस सीजन 10 मैचों की 9 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 30 छक्के जड़ दिए हैं और इस सीजन सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं।

7/7

कूपर कोनोली पांचवें नंबर पर

पंजाब किंग्स के मध्यक्रम के बल्लेबाज कूपर कोनोली ने 10 मैचों की 9 पारियों में कुल 26 छक्के जड़ दिए हैं और सूची में पांचवें नंबर पर हैं।

Hindi NewsफोटोखेलIPL 2026 में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बैटर, रजत पाटीदार ने उथल-पुथल कर दी लिस्ट, वैभव सूर्यवंशी कहां?