Hindi Newsफोटोखेलबाबर आजम ने की विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, देखें T20I में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

बाबर आजम ने की विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, देखें T20I में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

बाबर आजम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्राई सीरीज के चौथे मैच में अपने T20I करियर का 38वां अर्धशतक जड़ा। इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। आईए देखते हैं T20I में सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में-

Lokesh KheraNov 24, 2025 08:13 am IST
1/6

विराट कोहली और बाबर आजम

बाबर आजम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्राई सीरीज के चौथे मैच में अपने T20I करियर का 38वां अर्धशतक जड़ा। इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। आईए देखते हैं T20I में सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में-

2/6

बाबर आजम

बाबर आजम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 74 रनों की शानदार पारी खेल पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। बाबर का यह टी20 इंटरनेशनल में 38वां अर्धशतक था। इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

3/6

विराट कोहली

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके विराट कोहली ने अपने T20I करियर में सबसे अधिक 38 अर्धशतक लगाए थे। मगर अब बाबर आजम उनसे यह ताज छीनने की कगार पर हैं।

4/6

रोहित शर्मा

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में 30 अर्धशतकों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। रोहित शर्मा ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में यह 32 अर्धशतक 151 पारियों में जड़े।

5/6

मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तान के विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का नाम भी इस लिस्ट में है। रिजवान अभी तक अपने T20I करियर में 30 अर्धशतक जड़ चुके हैं।

6/6

डेविड वॉर्नर

इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके डेविड वॉर्नर अभी भी टॉप-5 बल्लेबाजों की इस सूची में मौजूद हैं। वॉर्नर ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 28 अर्धशतक जड़े थे। उनके अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर के नाम भी इस फॉर्मेट में 28 फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड है।