1/10न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 10वें पायदान पर हैं। उनके बल्ले से इस साल 49.35 की औसत के साथ टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर 1382 रन निकले हैं।

श्रीलंका के स्टाइलिश सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका 1414 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। निसांका टॉप-10 में शामिल एकमात्र श्रीलंकाई बल्लेबाज हैं।

इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज बेन डकेट 1448 रनों के साथ साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं। उनका औसत इस साल 37.12 का रहा है। उनको साल का आखिरी मैच बॉक्सिंह डे टेस्ट के रूप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।

इंग्लैंड के एक और विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक का नाम भी इस लिस्ट में हैं। ब्रूक ने 2025 में 36.70 की औसत के साथ 1468 रन बनाए हैं। उनका भी एक टेस्ट मैच बाकी है।

एसोसिएट टीम ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह का नाम इस लिस्ट में थोड़ा हैरान कर देने वाला है। करनबीर के बल्ले से 2025 में 1488 रन निकले, उन्होंने यह सभी रन T20I मैचों में बनाए हैं।

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल है। उन्होंने इस साल पाकिस्तान के लिए सभी मैच खेले हैं और वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बने हैं। उन्होंने इस साल 56 मैचों में 1569 रन बनाए हैं।

जिम्बाब्वे के ब्रायन बेननेट का नाम भी इस लिस्ट में हैरान करने वाला है। बेननेट के बल्ले से 2025 में 1585 रन निकले हैं, जिसमें अधिकतर रन टी20 में आए हैं। उन्होंने 936 रन सिर्फ T20I क्रिकेट में बनाए हैं।

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट इस साल लिस्ट में तीसरे पायदान पर रहे। उन्होंने 24 मैचों में 57.07 की औसत के साथ 1598 रन बनाए। वह टॉप-10 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में सबसे कम मैच खेलने वाले बल्लेबाज हैं।

वेस्टइंडीज के शे होप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में नंबर-1 बनने से मात्र कुछ रनों से ही चूके हैं। होप ने इस साल 1760 रन बनाए। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 3 रन पर आउट हुए।

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। अब उनसे यह ताज कोई और नहीं छीन सकता। गिल के बल्ले से इस साल 7 शतक समेत 1764 रन निकले।
