शकीरा ने लगाए फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में चार चांद; पहले मैच में गोल से ज्यादा मिले रेड कार्ड

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की पहली ओपनिंग सेरेमनी मेक्सिको में हुई। पहली बार यह टूर्नामेंट तीन देशों की मेजबानी में खेला जा रहा है और खास बात यह है कि हर देश में एक अलग ओपनिंग सेरेमनी होगी। मेक्सिको में शकीरा छाईं रहीं।

Lokesh KheraJun 12, 2026 06:52 am IST
1/9

फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में शकीरा और बर्ना बॉय

मेक्सिको सिटी में मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप ग्रुप A सॉकर मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी के दौरान शकीरा और बर्ना बॉय गले मिलते हुए।

2/9

ओपनिंग सेरेमनी के दौरान पिच पर परफॉर्मर्स

मेक्सिको वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच से पहले पूरे मैदान पर धमाकेदार परफॉर्मेंस हुई, जिसने वहां मौजूद हर किसी दर्शक का दिल जीत लिया।

3/9

ओपनिंग सेरेमनी के दौरान कलाकार परफ़ॉर्म करते हैं

ओपनिंग सेरेमनी के दौरान कई तरह की परफॉर्मेंस हुई। जिसमें से ये कुछ खास लम्हें हैं।

4/9

एंड्रिया बोसेली और एजै 

इटैलियन सिंगर एंड्रिया बोसेली और साउथ कोरियन-अमेरिकन सिंगर, सॉन्गराइटर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर एजै (Ejae) ओपनिंग सेरेमनी के दौरान परफॉर्म करते हुए।

5/9

शकीरा ने लगाए चार चांद 

फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में कोलंबियाई गायिका, गीतकार और प्रोड्यूसर शकीरा ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से चार चांद लगाए।

6/9

कलाकार नृत्य

वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह के दौरान कलाकार नृत्य करते हुए।

7/9

शकीरा ने जीता दिल

शकीरा ने 15 साल पहले 2010 में फीफा विश्वकप के लिए 'वाका वाका' गाना पेश किया था और इस बार शकीरा ने इस वैश्विक टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच से पहले अपना नया गाना 'दाई दाई' पेश किया। जे बाल्विन, टायला समेत कई अन्य कलाकारों ने भी मंच पर धमाल मचाया।

8/9

सलमा हायेक

वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह के दौरान मैक्सिकन अभिनेत्री सलमा हायेक ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

9/9

मेक्सिको वर्सेस साउथ अफ्रीका हाइलाइट्स

मेजबान मेक्सिको ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज जीत के साथ किया। इस मैच के दौरान 3 रेड कार्ड दिखाए गए। फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब ओपनिंग मैच के दौरान इतने रेड कार्ड दिखाए गए हो।

Hindi Newsफोटोखेलशकीरा ने लगाए फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में चार चांद; पहले मैच में गोल से ज्यादा मिले रेड कार्ड