इन 4 लड़कियों ने पाकिस्तान के जबड़े से छीन ली जीत, दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, ऋचा घोष और मंधाना का गरजा बल्ला

महिला टी-20 विश्व कप के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 170 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान 17 ओवर में 107 रन पर ही सिमट गई। भारत की जीत में इन 4 लड़कियों ने अहम भूमिका निभाई।

Vimlesh Kumar BhurtiyaJun 15, 2026 12:25 am IST
1/6

भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को हराया

महिला टी-20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 170 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान 17 ओवर में 107 रन पर ही सिमट गई।

2/6

भारत की जीत में इन चार लड़कियों का रहा हाथ

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की इस जीत के 4 सबसे बेहतरीन खिलाड़ी कौन-कौन रहे, आइए आपको बताते हैं।

3/6

दीप्ति शर्मा रहीं सबसे बड़ी नायिका 

भारत की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान दीप्ति शर्मा का रहा। उन्होंने बल्ले से तो कुछ खास नहीं किया लेकिन अपनी गेंदबाजी से कमाल कर दिया। दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट झटके। इसके साथ ही उन्होंने एक रन आउट भी किया। दीप्ति शर्मा ने इस मैच में पांच विकेट लेकर टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 166 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है।

4/6

स्मृति मंधाना ने भी बल्ले से किया कमाल

भारत की जीत की दूसरी सबसे बड़ी हीरो उप कप्तान स्मृति मंधाना रहीं। भारत ने 18 रन अपने दो बड़े विकेट शेफाली वर्मा और जेमिमा रॉड्रिक्स के रूप में खो दिए थे। लेकिन इसके बाद स्मृति मंधाना ने कप्तान कौर के साथ शानदार साझेदारी की। उन्होंने 44 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और दो छक्के शामिल थी।

5/6

ऋचा घोष ने बल्ले से मचाया तूफान

भारत की जीत की तीसरी सबसे बड़ी नायिका ऋचा घोष रहीं। एक वक्त तक जब लग रहा था भारत 150 का स्कोर भी पार नहीं कर पाएगा, उस वक्त उन्होंने 17 गेंदों में 34 रनों की विस्फोटक पारी खेली और टीम के स्कोर को 170 तक पहुंचाकर पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर मानसिक दबाव ला दिया।

6/6

श्री चरणी ने सुनिश्चित की भारत की जीत

भारत की इस जीत में स्पिन गेंदबाज श्री चरणी का भी काफी योगदान रहा। उन्होंने चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट चटकाए और भारत की जीत सुनिश्चित की।

Hindi Newsफोटोखेलइन 4 लड़कियों ने पाकिस्तान के जबड़े से छीन ली जीत, दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, ऋचा घोष और मंधाना का गरजा बल्ला