Hindi NewsफोटोखेलIND vs AUS टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 प्लेयर, रोहित लिस्ट में फिसड्डी; कोहली हैं बेमिसाल

IND vs AUS टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 प्लेयर, रोहित लिस्ट में फिसड्डी; कोहली हैं बेमिसाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार (29 अक्टूबर) से पांच टी20 मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। पहला मुकाबला कैनबरा के मैदान पर आयोजित होगा। जानिए, इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया T20I मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 प्लेयर कौन हैं?

Md.Akram Oct 27, 2025 07:55 pm IST
1/5

विराट कोहली हैं बेमिसाल

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज हैं। उन्होंने सबसे छोटे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 मुकाबलों में 794 रन जोड़े, जिसमें 49.62 का औसत है। स्टार बल्लेबाज कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।

2/5

ग्लैन मैक्सवेल

सूची में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल हैं। उन्होंने भारत के विरुद्ध 22 टी20 मैचों में 31.88 के औसत से 574 रन बनाए हैं। 37 वर्षीय मैक्सवेल भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे।

3/5

आरोन फिंच

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने अपने करियर में भारत के खिलाफ 18 टी20 मुकाबलों में 500 रन बटोरे। उनका औसत 27.77 का रहा। फिंच रिटायरमेंट ले चुके हैं।

4/5

मैथ्यू वेड

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने भारत के विरुद्ध 17 टी20 मैचों में 488 रन जुटाए। उनका औसत 54.22 का है। वेड ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

5/5

लिस्ट में रोहित हैं फिसड्डी

लिस्ट में रोहित शर्मा फिसड्डी हैं। वह 484 रनों के साथ पांचवें नंबर पर हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 टी20 मैच खेले, जिसमें 28.47 का औसत रहा। रोहित भी टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया।