1/5भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम दर्ज है। उन्होंने 26 मुकाबलों में 32.81 के औसत से 525 रन बनाए हैं। मिलर कटक में पहले टी20 में फ्लॉप रहे।

सूची में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 18 टी20 मैचों में 429 रन बनाए, जिसमें 26.81 का औसत है।'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 मैचों में 394 रन बनाए। उनका 14 मुकाबलों में 39.40 का औसत रहा है। रोहित की तरह कोहली ने भी टेस्ट और T20I को अलिवदा कह दिया है।

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव लिस्ट में फिलहाल चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अभी तक 12 टी20 मुकाबलों में 384 रन जोड़े हैं, जिसमें 38.40 का औसत है। वह इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। सूर्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन वाले भारतीय प्लेयर बन सकते हैं। उन्हें रोहित को पछाड़ने के लिए सिर्फ 46 रनों की दरकार है। वहीं, भारतीय कप्तान को कोहली से आगे निकलने के लिए केवल 11 रन चाहिए। सूर्या के बल्ले से कटक टी20 में 12 रन निकले।

फेहरिस्त में पांचवें पायदान पर साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 12 टी20 मैचों में 351 रन जुटाए हैं। उनका औसत 39.00 का है। डिकॉक का कटक में खाता नहीं खुला।
