1/5टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का कमाल सचिन तेंदुलकर किया है। महान बल्लेबाज सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट मैच खेले और 51 शतक जमाए।

फेहसिस्त में दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस हैं। उन्होंने 166 टेस्ट मुकाबलों में 45 सेंचुरी लगाने का कारनामा किया।

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अभी तक 163 टेस्ट में 41 शतक बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 168 मैचों में 41 शतक मारे।

श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार संगाकारा में टेस्ट क्रिकेट में 38 सेंचुरी ठोकी। उन्होंने अपने करियर में सबसे लंबे फॉर्मेट में 134 मुकाबले खेले।

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पांचवे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने मंगलवार को सिडनी में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे और आखिरी टेस्ट में सेंचुरी लगाई। यह उनके टेस्ट करियर का 37वां शतक था। स्मिथ तीसरे दिन स्टंप्स के समय 205 गेंदों में 129 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 15 चौके और एक सिक्स है। उन्होंने अपने 123वें टेस्ट में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैचों में 26 शतक मारे।
