Hindi NewsफोटोखेलWODI में 5000 रनों के 'गोल्डन क्लब' में स्मृति मंधाना भी शामिल, यहां देखें 5 धुरंधरों की लिस्ट

WODI में 5000 रनों के 'गोल्डन क्लब' में स्मृति मंधाना भी शामिल, यहां देखें 5 धुरंधरों की लिस्ट

WODI क्रिकेट में 5000 रनों के 'गोल्डन क्लब' में अब स्मृति मंधाना भी शामिल हो गई हैं। उनके अलावा 4 और धुरंधरों ने इस उपलब्धि को अपने नाम किया है। इनमें मंधाना के अलावा एक और भारतीय महान क्रिकेटर शामिल है।

Vikash GaurSun, 12 Oct 2025 05:20 PM
1/6

मंधाना ने किया करिश्मा

स्मृति मंधाना ने उन महान बल्लेबाजों की लिस्ट में जगह बना ली है, जिन्होंने वुमेंस वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 5000 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं। वह सबसे कम पारियों में, सबसे कम गेंदों में और सबसे कम उम्र में 5000 रन बनाने वाली बल्लेबाज बनी हैं। इस लिस्ट में एक भारतीय बल्लेबाज पहले से शामिल है, जो शीर्ष पर है। कौन-कौन इस लिस्ट का हिस्सा हैं? जानिए

2/6

मिताली का राज

मिताली राज का राज वुमेंस वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के रनों पर है। वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने 7805 रन WODI क्रिकेट में बनाए हैं।

3/6

चार्लोट एडवर्ड्स दूसरे नंबर पर

इंग्लैंड की बल्लेबाज चार्लोट एडवर्ड्स लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 5992 रन वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए हैं।

4/6

सूजी बेट्स का जलवा

न्यूजीलैंड की कप्तान सूजी बेट्स अभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं और वह 5925 रनों के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। जल्द ही वह दूसरे नंबर पर पहुंच सकती हैं।

5/6

टेलर ने मचाया हुआ था तहलका

एक समय स्टीफन टेलर ने वुमेंस वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में तहलका मचाया हुआ था। वह 5873 रनों के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

6/6

मंधाना भी लिस्ट में 

स्मृति मंधाना का नाम इस लिस्ट में नया-नया है। वह भी 5000 रनों का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। 5022 रन वे अब तक बना चुकी हैं। मिताली के बाद वह ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय हैं।