संजू सैमसन से आगे निकले रयान रिकेल्टन, देखें IPL में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 विकेटकीपर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 विकेटकीपर की लिस्ट में रयान रिकेल्टन ने एंट्री मारी है। उन्होंने संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया है। रिकेल्टन ने मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच में नाबाद शतक जड़ा।

Md.Akram Apr 29, 2026 10:56 pm IST
1/5

ब्रेंडन मैकुलम

ब्रेंडन मैकुलम के नाम आईपीएल इतिहास में बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने साल 2008 में कोलाकात नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 73 गेंदों में नाबाद 158 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मैकुलम ने अपनी पारी में 10 चौके और 13 छक्के लगाए थे।

2/5

केएल राहुल

लिस्ट में दूसरे स्थान पर केएल राहुल हैं। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विकेटकीपर राहुल ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के सामने 67 गेंदों में नाबाद 52 रन जुटाए। उनके बल्ले से 16 चौके और 9 छक्के निकले। राहुल ने 2020 में आरसीबी के सामने 69 गेंदों में नाबाद 132 रन जोड़े थे। वह तब पंजाब किंग्स में थे।

3/5

क्टिंटन डिकॉक

क्टिंटन डिकॉक ने आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस (एमआई) की तरफ से केकेआर के विरुद्ध 70 गेंदों में नाबाद 140 रन बटोरे थे। उन्होंने 10 चौके और इतने ही छक्के लगाए। साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर डिकॉक मौजूदा सीजन में भी एमआई का हिस्सा हैं।

4/5

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने आईपीएल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के सामने 63 गेंदों में नाबाद 128 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और सात छक्के शामिल हैं। वह तब दिल्ली फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। पंत अब लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान हैं।

5/5

रियान रिकेल्टन

मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर रियान रिकेल्टन सूची में पांचवें पायदान पर आ गए हैं। उन्होंने बुधवार को आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 55 गेंदों में नाबाद 123 रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौके और 8 छक्के निकले। साउथ अफ्रीका के रिकेल्टन ने संजू सैमसन को पछाड़ दिया है। सैमसन ने आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से पंजाब किंग्स के विरुद्ध 63 गेंदों में 119 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने 12 चौके और सात छक्के जमाए। सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं।

Hindi Newsफोटोखेलसंजू सैमसन से आगे निकले रयान रिकेल्टन, देखें IPL में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 विकेटकीपर