पहले की RR के गेंदबाजों की धुआंधार पिटाई, फिर आउट होते ही रोने लगे, वैभव सूर्यवंशी की इमोशनल तस्वीरें देखिए

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 की पारी खेलने और 10 छक्के जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी को संतोष नहीं हुआ। वो आउट होने के बाद रोने लगे। जिसकी तस्वीरें चारों तरफ वायरल हो रही हैं। देखिए आप भी।

Vimlesh Kumar BhurtiyaMay 20, 2026 12:43 am IST
1/7

वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी

आईपीएल 2026 के 64वें मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और 38 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली।

2/7

चौके-छक्कों की बारिश लेकिन शतक से चूके

वे अपनी इस पारी के दौरान शतक से चूक गए, लेकिन आउट होने से पहले 10 छक्के और 7 चौके जड़े।

3/7

इमोशनल हो गए

हालांकि, शतक से पहले छक्का जड़ने के प्रयास में आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी इमोशनल हो गए।

4/7

तस्वीरों में रोते हुए दिखे

आउट होने के बाद उनकी आंखों से मानों आंसू निकलने वाले हैं। वे बहुत दुखी नजर आए।

5/7

तस्वीरें हो रही हैं वायरल

वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजों की इतनी पिटाई करने के बाद भी इमोशनल नजर आए, जिसकी तस्वीरें हर जगह वायरल हैं।

6/7

पहले मारता है फिर इमोशनल करता है

लोग वैभव सूर्यवंशी के इस दुख पर भी मीम बना रहे हैं और लिख रहे हैं क्या इंसान है यार पहले गेंदबाजों को इतना मारता है और फिर इमोशनल भी कर देता है।

7/7

वैभव की पारी से जीता राजस्थान

बता दें कि मंगलवार को राजस्थान और लखनऊ के बीच खेले गए अहम मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी दमदार पारी से टीम को जीत दिलाई। पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ 221 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे वैभव और जुरैल की पारी की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने 19.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

Hindi Newsफोटोखेलपहले की RR के गेंदबाजों की धुआंधार पिटाई, फिर आउट होते ही रोने लगे, वैभव सूर्यवंशी की इमोशनल तस्वीरें देखिए