1/5सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे क्रिकेट में ना सिर्फ भारत के लिए बल्कि दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। महान बल्लेबाज सचिन ने 463 वनडे मैचों में 18426 रन बनाए। उनका औसत 44.83 का रहा।

वनडे में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने अभी तक 309 वनडे मुकाबलों में 14181 रन जुटाए हैं, जिसमें 57.88 का औसत है। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके कोहली अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक्शन में नजर आएंगे। भारत को 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने अपने करियर में 308 वनडे मैचों में 40.95 के औसत से 11221 रन जोड़े। गांगुली का रिकॉर्ड अब खतरे में है।

'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गांगुली को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच सकते हैं। रोहित को गांगुली से आगे निकले सिए महज 54 रनों की जरूरत है। उनके खाते में अभी 273 वनडे मैचों में 11168 रन हैं, जिसमें 48.76 का औसत है। रोहित आगामी दौरे पर सिर्फ बतौर बल्लेबाज खेलेंगे। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले चुके रोहित से भारतीय वनडे टीम की कप्तानी छीन ली गई है। उनकी जगह शुभमन गिल को नया वनडे कप्तान नियुक्त किया गया है।

फेहरिस्त में पांचवें स्थान पर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ हैं। उन्होंने भारत के लिए 1996 से 2011 तक 340 वनडे मैच खेलने के बाद 10768 रन बनाए। द्रविड़ का औसत 39.15 का रहा।
