रोहित शर्मा ने खतरे में डाला युवराज का रिकॉर्ड, देखें सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले 5 भारतीय

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले टॉप 5 भारतीयों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर से लेकर युवराज सिंह तक शामिल हैं। रोहित शर्मा ने पूर्व ऑलराउंडर युवराज का रिकॉर्ड खतरे में डाल दिया है।

Md.Akram Oct 27, 2025 03:08 pm IST
1/5

सचिन तेंदुलकर

वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने ना सिर्फ भारत के लिए बल्कि दुनिया में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का कमाल किया है। महान बल्लेबाज सचिन ने 62 बार यह पुरस्कार अपने नाम किया। उन्होंने 1989 से 2012 तक 463 वनडे मैच खेले।

2/5

विराट कोहली

लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने अभी तक 305 वनडे में 43 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल किया है। कोहली टेस्ट और टी20 इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

3/5

सौरव गांगुली

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने अपने वनडे करियर में 31 प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीते। उन्होंने 1992 से 2007 तक 311 वनडे मुकाबले खेले।

4/5

युवराज सिंह

पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह फेहरिस्त में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने साल 2000 से 2017 तक 304 वनडे खेले और 27 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते। हालांकि, युवराज का रिकॉर्ड अब खतरे में है।

5/5

रोहित शर्मा

'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा फिलहाल पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने अभी तक 286 वनडे में 27 प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार हासिल किए हैं। उन्होंने 27वां अवॉर्ड इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे में शतकीय पारी (125 गेंदों में नाबाद 121) खेलने के बाद जीता। रोहित एक और प्लेयर ऑफ द मैच जीतते ही युवराज का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। भारत को अब 30 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेलनी है। रोहित भी टेस्ट और T20I को अलविदा कह चुके हैं।

Hindi Newsफोटोखेलरोहित शर्मा ने खतरे में डाला युवराज का रिकॉर्ड, देखें सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले 5 भारतीय
;;;