Hindi Newsफोटोखेलरोहित शर्मा ने तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड, देखें भारत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 प्लेयर

रोहित शर्मा ने तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड, देखें भारत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 प्लेयर

भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले टॉप 5 प्लेयर की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर से लेकर वीरेंद्र सहवाग तक शामिल हैं। रोहित शर्मा ने 9 हजार रन पूरे करने के बाद राहुल द्रविड़ को पछाड़ दिया है।

Md.Akram Wed, 3 Dec 2025 04:20 PM
1/5

सचिन तेंदुलकर

भारत की धरती पर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। महान बल्लेबाज सचिन ने भारत में 258 मैच खेलने के बाद 14192 रन जोड़े, जिसमें 50.32 का औसत है।

2/5

विराट कोहली

लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्टार क्रिकेट विराट कोहली हैं। उन्होंने अब तक भारत में 227 मैचों में 12475 रन बनाए हैं। उनका औसत 57.75 का है। कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती दो वनडे (रांची, रायपुर) में शतक लगाए। वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।

3/5

रोहित शर्मा

'हिटमैन'के नाम से मशहूर रोहित शर्मा तीसरे पायदान पर आ गए हैं। उनके खाते में फिलहाल भारत में 9005 इंटरनेशनल रन हैं। रोहित रायपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में 9 हजारी बने। उन्होंने रायपुर वनडे में 8 गेंदों में 14 रन बनाए। उन्होंने भारत में 188 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 47.89 का औसत है। रोहित ने भी टेस्ट और T20I से संन्यास ले लिया है।

4/5

राहुल द्रविड़

रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा है। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज द्रविड़ ने अपने करियर में भारतीय सरजमीं पर 9004 रन बनाए। उन्होंने भारत में कुल 167 इंटरनेशनल मैच खेले। उनका औसत 47.89 का है।

5/5

वीरेंद्र सहवाग

फेहरिस्त में पांचवें स्थान पर पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग हैं। उन्होंने भारत में 145 मैचों में 7796 इंटरनेशनल रन बनाए। सहवाग का औसत 44.80 का रहा।