
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में मैदान में उतरते ही रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे भारत की ओर से सबसे ज्यादा उम्र में वनडे मैच खेलने वाले प्लेयर बन गए हैं।

2/8भारत की ओर से सबसे ज्यादा उम्र में वनडे क्रिकेट खेलने वाले टॉप सिक्स प्लेयर कौन-कौन से हैं, आज हम आपको बताते हैं।

3/8इस लिस्ट में रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 39 साल 44 दिन की उम्र में अपना हाल ही का वनडे मैच खेला है और इसके साथ भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

4/8इस सूची में मोहिंदर अमरनाथ दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 39 साल 36 दिन की उम्र में भारत के लिए आखिरी वनडे मैच खेला था।

5/8सूची में तीसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 38 साल 329 दिन में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था।

6/8राहुल द्रविड़ इस सूची में चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने 38 साल 248 दिन की उम्र में भारत के लिए आखिरी वनडे मैच खेला था।

7/8इस लिस्ट में सुनील गावस्कर पांचवें स्थान पर हैं, जिन्होंने 38 साल 118 दिन में आखिरी वनडे मैच खेला था।

8/8महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में छठवें स्थान पर है, जिन्होंने 38 साल 2 दिन की उम्र में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था।
