IND VS AGF तीसरे वनडे मैच के लिए तैयार रोहित शर्मा और भारतीय टीम, देखिए प्रैक्टिस की ताजा तस्वीरें

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच रविवार, 20 जून को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार डेढ़ बजे से शुरू होगा। मैच से पूर्व भारतीय खिलाड़ी जमकर प्रैक्टिस करते नजर आए हैं। तस्वीरें देखिए।

Vimlesh Kumar BhurtiyaJun 20, 2026 01:29 am IST
1/6

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच रविवार, 20 जून को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार डेढ़ बजे से शुरू होगा।

2/6

रोहित शर्मा पसीना बहाते दिखे

मैच से पहले भारतीय टीम ने चेन्नई में जमकर प्रैक्टिस की। रोहित शर्मा समेत सभी खिलाड़ी मैच से एक दिन पहले मैदान पर काफी मेहनत करते नजर आए। पसीना बहाते नजर आए।

3/6

यशस्वी जायसवाल और नीतिश कुमार रेड्डी

प्रैक्टिस के लिए ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी रेडी दिखे, वहीं जायसवाल भी दिखे। दोनों में कोई एक ही कल का मैच खेल सकता है। हालांकि, दोनों ही खिलाड़ियों ने जमकर प्रैक्टिस की है। देखना होगा प्लेइंग 11 में क्या बदलाव होते हैं।

4/6

गौतम गंभीर ने देखी रोहित शर्मा की प्रैक्टिस

भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और सितांशु कोटक ने नेट की पीछे से रोहित शर्मा की प्रैक्टिस देखी। तस्वीर में रोहित शर्मा एक शॉट को मिस करते दिख रहे हैं।

5/6

गंभीर और मोर्कल ने जायसवाल का अवलोकन किया

मोर्नी मोर्कल और गौतम गंभीर ने यशस्वी जायसवाल को बैटिंग करते हुए देखा और उनका अवलोकन किया।

6/6

कंफर्टेबल दिखे रोहित शर्मा

प्रैक्टिस के दौरान इस शॉट को खेलते वक्त रोहित शर्मा बेहद सहज दिखे। आखिरी वनडे मैच में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

Hindi NewsफोटोखेलIND VS AGF तीसरे वनडे मैच के लिए तैयार रोहित शर्मा और भारतीय टीम, देखिए प्रैक्टिस की ताजा तस्वीरें