CSK के खिलाफ RCB की जीत के 5 हीरो, टिम डेविड-पाटीदार समेत ये नाम

आईपीएल 2016 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से शिकस्त दी है। आरसीबी की इस जीत के पांच नायक कौन-कौन रहे, आइए आज हम आपको बताते हैं।

Vimlesh Kumar BhurtiyaApr 06, 2026 12:46 am IST
1/6

आरसीबी की जीत के 5 हीरो कौन-कौन हैं जानिए

आईपीएल 2016 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से शिकस्त दी है। आरसीबी की इस जीत के पांच नायक कौन-कौन रहे, आइए आज हम आपको बताते हैं।

2/6

टिम डेविड की तूफानी बल्लेबाजी और छक्कों की बारिश 

आरसीबी की जीत की सबसे बड़े हीरो टिम डेविड रहे। उन्होंने 25 गेंदों में 70 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 8 छक्के और सिर्फ 3 चौके शामिल थे। डेविड की इस पारी ने टीम के टोटल में बड़ा अंतर स्थापित किया। उनकी इस बैटिंग की वजह से टीम 250 के स्कोर तक पहुंच सकी।

3/6

रजत पाटीदार ने प्रदान की लय और रन गति को तेज रखा

रजत पाटीदार भी इस जीत के हीरो रहे। उन्होंने 19 गेंदों में 48 रन बनाए और मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 छक्के और 1 सिर्फ एक छक्का जड़ा। पडिकल के आउट होने के बाद उन्होंने रन गति को कम नहीं होने दिया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

4/6

फिल साल्ट और पडिकल ने खेलीं महत्वपूर्ण पारी

आरसीबी की जीत में पडिकल और फिल सॉल्ट का भी बड़ा योगदान रहा। एक तरफ पडिकल ने अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं, फिल साल्ट ने 30 गेंदों में 46 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई।

5/6

भुवी और जेकब डफी ने शुरुआत में की कमाल की गेंदबाजी

जेकब डफी और भुवनेश्वर कुमार ने 3 ओवर में 30 रन के योग पर तीन बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर 250 से अधिक के स्कोर को छूने में फुल स्टॉप लगा दिया। भुवी ने पूरे मैच में 3 विकेट लिए जबकि डफी ने दो अहम विकेट चटकाए।

6/6

क्रुणाल पांड्या ने मैच का पांसा पूरी तरह से पलट दिया

आरसीबी की इस जीत के हीरो क्रुणाल पांड्या भी रहे। एक वक्त पर सरफराज खान और उनके साथी बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने अच्छी साझेदारी बना ली थी और 30 पर 3 के बाद स्कोर 77 पर 3 पहुंच गया था, लेकिन तभी क्रुणाल पांड्या गेंदबाजी करने आए और एक ही ओवर में दो विकेट चटकाकर लगाम लगा दिया। फिर यहां से सीएके कमबैक नहीं कर पाई।

Hindi NewsफोटोखेलCSK के खिलाफ RCB की जीत के 5 हीरो, टिम डेविड-पाटीदार समेत ये नाम