फाइनल से पहले अहमदाबाद में RCB के कप्तान का दिखा स्वैग, हीरो वाले लुक में आए नजर, देखिए तस्वीरें

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले आरसीबी की टीम ने अहमदाबाद में जमकर प्रैक्टिस की। इस दौरान आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का स्वैग देखने को मिला। देखिए उनकी तस्वीरें।

Vimlesh Kumar BhurtiyaMay 30, 2026 11:43 pm IST
1/7

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 31 मई यानी कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से होगा। सात बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे। मैच की पूर्व संध्या पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार मैदान पर प्रैक्टिस करते नजर आए।

2/7

कैप्टन पाटीदार का स्वैग

अहमदाबाद में फाइल मुकाबले से पहले प्रैक्टिस के दौरान आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का स्वैग देखने को मिला। वे मैदान पर किसी फिल्मी हीरो की तरह नजर आ रहे थे। लंबे बाल, चौड़ा सीना, हाथों में क्रिकेट किट, वास्तव में वे प्राइम धोनी के लुक में भी नजर आ रहे थे। इस तस्वीर में आरसीबी के कप्तान के स्वैग को देखा जा सकता है।

3/7

किसी बॉलीवुड हीरो से भी बेहतर लुक

इस तस्वीर में पिच को बड़ी तल्लीनता से निहार रहे कप्तान पाटीदार के बिखरे बाल और पूरा स्वैग कमाल ही लग रहा है। फैंस इन तस्वीरों को देखकर फाइनल में उनके विस्फोटक अवतार को देखने को बेताब हैं। तस्वीरों में कप्तान ने पैड बांध रखें हैं।थ

4/7

औरा मैन पाटीदार

स्वैग में दिख रहे रजत पाटीदार ने पिछले दो सालों में आईपीएल में खास औरा हासिल किया है। विराट कोहली जैसे सुपरस्टार खिलाड़ी और भुवी- हेजलवुड जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ कमाल का कोरिलेशन दिखाते हुए उन्होंने ना सिर्फ आरसीबी को आईपीएल 2026 का खिताब दिलाया बल्कि 2026 में फाइनल में पहुंचाया। हमउम्र खिलाड़ियों जैसे जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या आदि से भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग है।

5/7

जमकर की प्रैक्टिस

फाइनल मुकाबले से पहले आरसीबी के कप्तान ने जमकर प्रैक्टिस की। क्वीलीफायर 2 में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी और मैच को एकतरफा कर दिया था। खिताबी मुकाबले में भी आरसीबी के फैंस उनके उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद लगा रहे हैं।

6/7

चौके छक्के लगाए

आरसीबी के कप्तान ने नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए तमाम अच्छे शॉट्स खेले और चौके छक्के लगाए। साथी खिलाड़ियों ने उनकी बैटिंग का आनंद लिया।

7/7

पाटीदार के ही लुक में नजर आए वेंकटेश अय्यर

रजत पाटीदार के साथ वेंकटेश अय्यर की भी तस्वीरें सामने आईं। दोनों एक ही लुक में नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि ये दोनों खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट एक ही टीम मध्यप्रदेश से खेलते हैं और आईपीएल में भी एक ही टीम आरसीबी का हिस्सा हैं।

Hindi Newsफोटोखेलफाइनल से पहले अहमदाबाद में RCB के कप्तान का दिखा स्वैग, हीरो वाले लुक में आए नजर, देखिए तस्वीरें