रवींद्र जडेजा नंबर-1, विराट कोहली फिसड्डी, देखिए IPL 2026 में सर्वाधिक औसत वाले टॉप-5 बैटर

आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद इस सीजन सर्वाधिक बैटिंग औसत वाले टॉप-5 बैटर कौन-कौन हैं, आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। हैरानी की बात ये है कि इस लिस्ट में विराट कोहली पांचवें, जबकि रवींद्र जडेजा पहले स्थान पर हैं। सीएसके के गेंदबाज अंशुल कंबोज भी विराट कोहली से आगे हैं।

Vimlesh Kumar BhurtiyaJun 01, 2026 09:47 pm IST
1/7

आरसीबी ने जीती आईपीएल 2026 का खिताब

दो महीने तक चले इंटेंस आईपीएल सीजन के बाद अब इसकी समाप्ति हो चुकी है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बार फिर खिताब अपने नाम कर लिया है।

2/7

IPL 2026 में सर्वाधिक औसत वाले टॉप-5 बैटर

आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद इस सीजन सर्वाधिक बैटिंग औसत वाले टॉप-5 बैटर कौन-कौन हैं, आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। हैरानी की बात ये है कि इस लिस्ट में विराट कोहली पांचवें, जबकि रवींद्र जडेजा पहले स्थान पर हैं। सीएसके के गेंदबाज अंशुल कंबोज भी विराट कोहली से आगे हैं।

3/7

रवींद्र जडेजा टॉप पर

आईपीएल 2026 में सर्वाधिक औसत वाले बल्लेबाजों की सूची में राजस्थान रॉयल्स के रवींद्र जडेजा पहले स्थान पर हैं। उन्होंने इस सीजन कुल 14 मैच खेले जिसकी 11 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 266 रन बनाए। इस दौरान रवींद्र जडेजा का औसत 66.50 का रहा, जो इस सीजन किसी भी बल्लेबाज की तुलना में सर्वाधिक है।

4/7

क्विंटन डिकॉक दूसरे स्थान पर

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का नाम है, जिन्होंने साल 2026 के आईपीएल में कुल 3 मैच खेले जिसकी 3 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 132 रन 66 की औसत से बनाए।

5/7

रिंकू सिंह तीसरे नंबर पर

आईपीएल 2026 में सर्वाधिक औसत वाले बल्लेबाजों की सूची में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इस सीजन 14 मैचों की 11 पारियों में बल्लेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 59 की औसत से 295 रन बनाए हैं।

6/7

अंशुल कंबोज नंबर चार पर

आईपीएल 2026 में सर्वाधिक औसत वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी ऑलराउंडर अंशुल कंबोज का नाम है। उन्होंने आईपीएल 2026 में 14 मैचों की 4 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 58 की औसत से 58 रन बनाए हैं।

7/7

विराट कोहली आखिरी स्थान पर

आईपीएल 2026 में सबसे अधिक औसत वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने इस सीजन 16 मैचों की 16 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 56.25 की औसत से कुल 675 रन बनाए। विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में भी चौथे स्थान पर रहे।

Hindi Newsफोटोखेलरवींद्र जडेजा नंबर-1, विराट कोहली फिसड्डी, देखिए IPL 2026 में सर्वाधिक औसत वाले टॉप-5 बैटर