
IPL 2026 में 61वें मैच के जारी होने तक इस सीजन सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप-5 में कौन-कौन हैं, आइए आज हम आपको बताते हैं। इस सूची में साईं सुदर्शन को पीछे करके विराट कोहली ने पहले नंबर पर खुद को काबिज कर लिया है।

2/7आज के मैच में कोहली ने 37 गेंदों में 58 रन बनाए जिसमें चार चौके और तीन छक्के जड़े। इन चार चौकों की मदद से अब वे सर्वाधिक चौके जड़ने वाले नंबर वन बैटर इस सीजन के बन गए हैं।

3/7आईपीएल 2026 में अब तक सर्वाधिक चौके जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली नंबर वन पर हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक कुल 13 मैच खेले हैं, जिसकी सभी 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 57 चौके जड़े हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक हैं।

4/7लिस्ट में दूसरे स्थान पर साई सुदर्शन का नाम है। उन्होंने 13 मैचों की 13 पारियों में कुल 55 चौके लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 554 रन निकले हैं।

5/7सूची में तीसरे स्थान पर शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 12 मैच की 12 पारियों में 50 चौके जड़े हैं। इस दौरानन उन्होंने अब तक 552 रन बनाए हैं।

6/7आईपीएल 2026 में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर केएल राहुल का नाम है, जिन्होंने 12 मैच की 12 पारियों में 477 रन बनाते हुए 50 चौके लगाए हैं।

7/7इस सीजन अब तक सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संजू सैमसन 12 मैच की 12 पारियों में 450 रन बनाते हुए 48 चौके लगाए हैं।
