धर्मशाला में मैच से पहले किंग कोहली ने बहाए पसीने, चौके-छक्कों की बौछार, देखिए इंटेंस प्रैक्टिस की 10 ताजा तस्वीरें

धर्मशाला में रविवार दोपहर होने वाले आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स मैच से एक दिन पहले विराट कोहली ने जमकर प्रैक्टिस की है, पसीने बहाए हैं और चौके छक्के जड़े हैं। देखिए उनके प्रैक्टिस की तस्वीरें।

Vimlesh Kumar BhurtiyaMay 16, 2026 10:35 pm IST
1/10

17 मई को RCB VS PBKS मैच

आरसीबी का अगला मुकाबला 17 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में खेला जाना है। उसके लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। यह मैच क्वालीफिकेशन के लिए अति महत्वपूर्ण है। अगर कल का मैच आरसीबी जीतती है तो सीधे प्लेऑफ्स में पहुंच जाएगी, वहीं पंजाब के लिए यह मुकाबला अहम है। अगर हारते हैं तो प्लेऑफ की उम्मीदों से पानी फिर सकता है।

2/10

प्रैक्टिस की तस्वीरें आईं सामने

इस अति जरूरी मुकाबले के एक दिन पहले ही धर्मशाला से प्रैक्टिस की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें खिलाड़ी प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। विराट कोहली ने भी मैच से एक दिन पहले इंटेस प्रैक्टिस की है और खूब पसीने बहाए हैं।

3/10

लंबे- लंबे छक्के जड़े

विराट कोहली ने प्रैक्टिस के दौरान कई लंबे छक्के भी लगाए हैं, जो तस्वीरों से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है।

4/10

क्लासिकल शॉट्स भी खेले

विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान कई क्लासिकल शॉट्स भी लगाए हैं।

5/10

खुद को और मजबूत बनाने पर किया काम 

क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान अपनी कमजोरियों पर काम किया है और अभ्यास से खुद को और मजबूत बनाया है। इस दौरान वे एक गेंद पर वीड होते भी दिखे हैं।

6/10

कोहली काफी खुश नजर आए 

प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली काफी खुश भी नजर आए। उनकी खुशनुमा तस्वीरों देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो सकता है।

7/10

धर्मशाला में दिखा कोहली के शतक का आत्मविश्वास

इस सीजन विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की है और केकेआर के खिलाफ पिछले मुकाबले में शतक लगाकर धर्मशाला पहुंचे हैं। ऐसे में प्रैक्टिस के दौरान शतक का आत्मविश्वास उनके चेहरे पर साफ देखा जा सकता है।

8/10

ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं कोहली

विराट कोहली ने धर्मशाला में चारों तरफ शॉट्स लगाए। उन्होंने एक से बढ़कर एक शॉट खेले। इस सीजन भी कोहली ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं और कल के मैच में उनसे फैंस एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद करेंगे।

9/10

पॉइंट्स टेबल पर टॉप में है आरसीबी

विराट कोहली की टीम आरसीबी भी इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रही है और पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है। इस शानदार सफर में कोहली की बल्लेबाजी ने भी योगदान दिया है।

10/10

दोपहर के मैच में क्या कमाल दिखा पाएंगे कोहली?

धर्मशाला का मैदान कोहली को शूट करता है। हालांकि, कल दोपहर के मैच में धूप में कोहली कितना दमखम दिखा पाएंगे यह तो देखना होगा लेकिन प्रैक्टिस के दौरान क्रिकेट के किंग काफी दुरुस्त दिखे।

Hindi Newsफोटोखेलधर्मशाला में मैच से पहले किंग कोहली ने बहाए पसीने, चौके-छक्कों की बौछार, देखिए इंटेंस प्रैक्टिस की 10 ताजा तस्वीरें