विराट कोहली नहीं, इस बल्लेबाज ने लगाए IPL 2026 में सर्वाधिक चौके, देखिए टॉप-5 की लिस्ट

आईपीएल 2026 में सर्वाधिक चौके लगाने वाले टॉप फाइव बल्लेबाज कौन-कौन रहे हैं आइए आज हम आपको बताते हैं। इस सूची में विराट कोहली पहले स्थान पर नहीं हैं। उनकी जगह कौन सा बल्लेबाज नंबर वन है और टॉप-5 में कौन-कौन हैं, जानिए।

Vimlesh Kumar BhurtiyaJun 01, 2026 03:58 pm IST
1/7

RCB ने जीता IPL 2026 का खिताब

आईपीएल 2026 का सीजन खत्म हो चुका है। इसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर अपने नाम कर लिया है। आरसीबी लगातार दूसरी बार आईपीएल टाइटल जीती है।

2/7

सर्वाधिक चौके लगाने वाले टॉप-5 बैटर

आईपीएल 2026 में सर्वाधिक चौके लगाने वाले टॉप फाइव बल्लेबाज कौन-कौन रहे हैं आइए आज हम आपको बताते हैं।

3/7

साई सुदर्शन टॉप पर

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड साई सुदर्शन ने हासिल किया। गुजरात टाइटंस के बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने 17 मैचों की 17 पारियों में 75 चौके लगाए। उन्होंने इस दौरान 722 रन बनाए।

4/7

शुभमन गिल दूसरे स्थान पर

सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में गुजरात टाइटंस के कप्तान और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने आईपीएल 2026 में 16 मैचों की 16 पारियों में 74 चौके लगाए और 732 रन बनाए।

5/7

विराट कोहली तीसरे नंबर पर

विराट कोहली इस सूची में तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 675 रन बनाए। इस दौरान कुल 73 चौक के जड़े।

6/7

वैभव सूर्यवंशी नंबर 4 पर

राजस्थान रॉयल्स के युवा बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैचों की 16 पारियों में 776 रन बनाए और इस दौरान 63 चौके जड़ते हुए सूची में चौथे स्थान पर रहे।

7/7

ईशान किशन नंबर 5 पर

सनराइजर्स हैदराबाद के बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन ने 15 मैचों की 15 पारियों में 602 रन बनाते हुए 60 चौक लगाए। वे आईपीएल 2026 में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर रहे।

Hindi Newsफोटोखेलविराट कोहली नहीं, इस बल्लेबाज ने लगाए IPL 2026 में सर्वाधिक चौके, देखिए टॉप-5 की लिस्ट