बुमराह ही नहीं, ये भी 'डबल सेंचुरी' की कगार पर; देखें IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 6 गेंदबाज

आईपीएल 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का 28 मार्च से आगाज होने जा रहा है। नए सीजन से पहले जानिए आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 6 गेंदबाज कौन हैं? जसप्रीत बुमराह समेत तीन गेंदबाज 'डबल सेंचुरी' की कगार पर हैं।

Md.Akram Mar 17, 2026 12:34 pm IST
1/6

युजवेंद्र चहल

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है। उन्होंने 174 मैचों में 221 शिकार किए हैं। वह फिलहाल भारतीय लीग में 200 विकेट का आंकड़ा पार करने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। चहल पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं।

2/6

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में विकेटों की डबल सेंचुरी कंप्लीट करने की कगार पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के अनुभवी तेज गेंदबाज को आगामी सीजन में सिर्फ दो शिकार की जरूरत है। भुवनेश्वर के खाते में अभी 190 मैचों में 198 विकेट हैं।

3/6

सुनील नरेन

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेलने वाले सुनील नरेन आईपीएल में 200 विकेट पूरे करने से 8 शिकार दूर हैं। वह 189 मुकाबलों में 192 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने पिछले सीजन में 12 विकेट अपने नाम किए थे।

4/6

पीयूष चावला

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पीयूष चावला चौथे पायदान पर हैं। पूर्व स्पिनर चावला ने 192 मैचों में 192 विकेट झटके। उन्होंने 2024 में मुंबई इंडियंस (एमआई) की ओर से आखिरी आईपीएल मैच खेला।

5/6

आर अश्विन

पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने आईपीएल में 221 मैचों में 187 विकेट चटकाए। अश्विन आईपीएल से रिटायरमेंट ले चुके हैं। वह आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की तरफ से खेले थे।

6/6

जसप्रीत बुमराह

सूची में धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह छठे स्थान पर हैं। एमआई का हिस्सा बुमराह भी आगामी सीजन में विकेटों की डबल सेंचुरी पूरी कर सकते हैं। उन्हें 17 विकेट की दरकार है। बुमराह ने 145 आईपीएल मुकाबलों में 183 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने पिछले सीजन में 18 विकेट लिए थे

Hindi Newsफोटोखेलबुमराह ही नहीं, ये भी 'डबल सेंचुरी' की कगार पर; देखें IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 6 गेंदबाज