Most Sixes in IPL inning Abhishek Sharma Break Yuvraj Singh Record Here You See Top 5 List IPL में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह को पछाड़ा; टॉप-5 में बनाई जगह
Hindi NewsफोटोखेलIPL में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह को पछाड़ा; टॉप-5 में बनाई जगह

IPL में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह को पछाड़ा; टॉप-5 में बनाई जगह

  • अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 141 रनों की पारी के दौरान 10 छक्के जड़े। वह ऐसा करने वाले 9वें खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने इस मामले में अपने मेंटोर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा है।

Lokesh KheraSun, 13 April 2025 12:35 PM
1/6

अभिषेक शर्मा निकले युवराज सिंह से आगे

अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली 141 रनों की पारी में 10 छक्के जड़े हैं। वह आईपीएल की एक पारी में 10 छक्के जड़ने वाले 9वें बल्लेबाज बने हैं। उनके अलावा इस लिस्ट में एडिम गिलक्रिस्ट, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, कीरोन पोलार्ड, क्विंटन डी कॉक, राशिद खान, शुभमन गिल और विल जैक्स शामिल हैं। युवराज सिंह के नाम एक आईपीएल इनिंग में 9 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है।

2/6

आंद्रे रसेल के नाम 11 छक्के

केकेआर के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल के नाम आईपीएल में एक इनिंग में 11 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है। उनके अलावा 3 और बल्लेबाजों ने इतने ही छक्के जड़े हैं। लिस्ट में सनथ जयसूर्या, मुरली विजय और क्रिस गेल शामिल है।

3/6

एबी डी विलियर्स

एबी डी विलियर्स के नाम आईपीएल की एक इनिंग में 12 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है। उनके अलावा क्रिस गेल ने भी ऐसा किया है।

4/6

ब्रेंडन मैक्कुलम

न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम के नाम आईपीएल की एक पारी में 13 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। यह कारनामा उन्होंने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में किया था जब उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 158 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। गेल भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

5/6

क्रिस गेल नंबर-1

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम आईपीएल के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा 17 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होंने यह कारनामा 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ किया था।

6/6

युवराज सिंह

युवराज सिंह ने एक आईपीएल इनिंग में 9 छक्के जड़े थे। यह कारनामा उन्होंने 2014 में दिल्ली के खिलाफ किया था।