Hindi NewsफोटोखेलIND vs SA टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 प्लेयर, विराट कोहली से आगे तीन दिग्गज

IND vs SA टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 प्लेयर, विराट कोहली से आगे तीन दिग्गज

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुक्रवार (14 नवंबर) से शुरू होने जा रही है। पहला मैच कोलकाता में खेला जाएगा। चलिए, आपको भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 प्लेयर के बारे में बताते हैं। लिस्ट में विराट कोहली से आगे तीन दिग्गज हैं।

Md.Akram Nov 10, 2025 02:54 pm IST
1/5

सचिन तेंदुलकर

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। महान बल्लेबाज सचिन ने अपने करियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 25 टेस्ट में 1741 रन जुटाए। उनका औसत 42.46 का रहा।

2/5

जैक्स कैलिस

फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस हैं। उन्होंने भारत के विरुद्ध 18 टेस्ट मुकाबलों में 1734 रन बटोरे, जिसमें 69.36 का औसत है।

3/5

हाशिम अमला

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला ने भारत के खिलाफ 21 टेस्ट खेलने और 1528 रन जुटाए। उनका औसत 43.65 का है। अमला क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं।

4/5

विराट कोहली

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के सामने 16 टेस्ट मैचों में 54.15 के औसते से 1408 रन जोड़े। कोहली ने टेस्ट में अपना सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 254 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया। वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हो गए हैं।

5/5

एबी डिविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 20 टेस्ट मुकाबलों में 1334 रन बनाए। डिविलियर्स का औसत 39.23 का रहा।