Hindi Newsफोटोखेलइंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली 10 टीमें, किस नंबर पर है भारत और कौन है किंग? जानिए

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली 10 टीमें, किस नंबर पर है भारत और कौन है किंग? जानिए

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर पहुंचने में सफल हुई है। भारतीय टीम से आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया है, जो 1000 से भी ज्यादा मुकाबले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीत चुकी है।

Vikash GaurTue, 14 Oct 2025 01:21 PM
1/11

भारत ने मचाया धमाल

भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार 14 अक्टूबर को वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मैच में हराया और इसी के साथ भारतीय टीम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाली दूसरी टीम बन गई। लिस्ट में कौन-कौन सी टीम शामिल है और किसने कितने मैच जीते हैं? उसके बारे में जान लीजिए।

2/11

ऑस्ट्रेलिया नंबर वन

सभी प्रारूपों में इंटरनेशनल क्रिकेट में जीत के मामले में ऑस्ट्रेलिया निर्विवाद रूप से अग्रणी हैं। उनकी जीत दर उनके अद्वितीय प्रभुत्व के दीर्घकालिक युग का प्रमाण है। ऑस्ट्रेलिया ने 2107 में से 1158 मैच जीते हैं।

3/11

भारत दूसरे नंबर पर

इंटरनेशनल मैचों में जीत दर्ज करने के मामले में दूसरे स्थान पर टीम इंडिया है। भारत की सफलता खेल में एक आधुनिक महाशक्ति के रूप में उसकी स्थिति को दर्शाती है। भारत के नाम सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत का विश्व रिकॉर्ड है। 1916 में से 922 मैच भारत ने जीते हैं और इंग्लैंड को पीछे छोड़ा है।

4/11

इंग्लैंड क्रिकेट टीम

खेल में सबसे लंबा इतिहास रखने वाली इंग्लैंड उन 2 टीमों में से एक है, जिन्होंने 2100 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनकी समृद्ध क्रिकेट परंपरा उन्हें लगातार कुल जीत के मामले में शीर्ष 3 में रखती है। इंग्लैंड अभी तक दूसरे नंबर पर था, लेकिन अब 2117 मैचों में 921 जीतों के साथ तीसरे नंबर पर है।

5/11

पाकिस्तान का भी दबदबा था

पाकिस्तान की टीम ने 1734 मैचों में से 831 इंटरनेशनल मैच जीते हैं। पाकिस्तान की हालत अभी खराब है, लेकिन एक समय पाकिस्तान दमदार टीम थी, जो विश्व कप भी जीत चुकी है।

6/11

साउथ अफ्रीका टॉप 5 में

साउथ अफ्रीका का टीम का नाम सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच जीतने के मामले में पांचवें नंबर पर है। 719 मैच साउथ अफ्रीका की टीम ने 1374 मैचों में से जीते हैं।

7/11

छठे नंबर पर वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज की टीम सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में छठे नंबर पर है, जो 1711 मैचों में 710 मैच जीत चुकी है। हालांकि, मौजूदा समय में वेस्टइंडीज बहुत बुरी स्थिति में है।

8/11

न्यूजीलैंड 7वें नंबर पर

न्यूजीलैंड एक छोटा सा देश है, लेकिन कीवी टीम 1479 मैचों में से इंटरनेशनल क्रिकेट में 637 मैच जीतने में सफल हुई है। लिस्ट में सातवें नंबर पर न्यूजीलैंड का नाम आता है।

9/11

8वें नंबर पर श्रीलंका

श्रीलंका की टीम सबसे ज्यादा इंटरनेशल मैच जीतने के मामले में आठवें नंबर पर है, जो 1559 इंटरनेशनल मैचों में से 634 मैच जीत चुकी है।

10/11

जिम्बाब्वे नौवें नंबर पर

जिम्बाब्वे की टीम ने 811 मैचों में से 268 मैच इंटरनेशनल लेवल पर जीते हैं। लिस्ट में जिम्बाब्वे में 9वें पायदान पर है।

11/11

बांग्लादेश 10वें नंबर पर

बांग्लादेश की टीम टॉप 10 में सबसे आखिरी पायदान पर है, जो 890 मैचों में से 232 मुकाबले अब तक जीती है।