Hindi Newsफोटोखेलबिना शतक जड़े सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले एक्टिव क्रिकेटर; बाबर यहां के किंग, ये नाम करेगा हैरान

बिना शतक जड़े सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले एक्टिव क्रिकेटर; बाबर यहां के किंग, ये नाम करेगा हैरान

बाबर आजम को इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़े अब 74 पारियां हो गई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में तो वह 50 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

Lokesh KheraOct 15, 2025 11:48 am IST
1/5

बाबर आजम सूखे के सिकंदर

बाबर आजम को इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़े अब 74 पारियां हो गई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में तो वह 50 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। एक्टिव क्रिकेटरों में बाबर बिना शतक जड़े सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले खिलाड़ी हैं। आईए एक नजर इस लिस्ट पर डालते हैं-

2/5

तंजीद हसन

बांग्लादेश के तंजीद हसन का नाम इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। उन्हें वनडे और टी20 मिलाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में 65 पारियां खेल ली है, मगर उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है।

3/5

जकर अली

बांग्लादेश के एक और बल्लेबाज जकर अली भी इस लिस्ट में हैं। जकर अली ने 40 टी20, 12 वनडे और 11 टेस्ट पारियों में बल्लेबाजी की है, मगर अभी तक एक भी शतक नहीं लगाया है।

4/5

जोस बटलर का नाम हैरान कर देने वाला

एक्टिव क्रिकेटरों में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा पारियां खेलने वालों की इस लिस्ट में जोस बटलर का नाम भी है। जी हां, बटलर को इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाए 60 पारियां हो गई है।

5/5

रोस्टन चेज

वेस्टइंडीज टेस्ट टीम के कप्तान रोस्टन चेज को भी इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाए 52 पारियां हो गई है, भारत के खिलाफ भी उनकी टेस्ट सीरीज कुछ खास नहीं रही थी।