Hindi Newsफोटोखेलसैम अयूब ने की संजू सैमसन के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी, एक साल में 5वीं बार 0 पर हुए आउट

सैम अयूब ने की संजू सैमसन के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी, एक साल में 5वीं बार 0 पर हुए आउट

सैम अयूब एशिया कप में लगातार तीसरी बार 0 पर आउट हुए, इसी के साथ उन्होंने टीम इंडिया के संजू सैमसन के एक कैलेंडर्स ईयर में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Lokesh KheraSep 18, 2025 09:56 am IST
1/5

सैम अयूब भारत के खिलाफ भी नहीं खोल पाए थे खाता

सैम अयूब यूएई के खिलाफ 2 गेंदें खेले, वहीं भारत और ओमान के खिलाफ वह पहली-पहली गेंद पर आउट हुए थे। वहीं पिछली 6 पारियों में वह चौथी बार 0 पर आउट हुए हैं।

2/5

सैम अयूब लगातार तीसरी बार 0 पर हुए आउट

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब की खराब फॉर्म जारी है। अभी तक खेले तीन मुकाबलों में वह खाता नहीं खोल पाए हैं। वह इस टूर्नामेंट में लगातार तीन बार 0 पर आउट हुए।

3/5

सैम अयूब ने की संजू सैमसन की बराबरी

सैम अयूब इसी के साथ साल 2025 में 5वीं बार 0 पर आउट हुए हैं। एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में उन्होंने भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की बराबरी कर ली है।

4/5

संजू सैमसन का 2024 में हुआ था बुरा हाल

संजू सैमसन साल 2024 में 5 बार 0 पर आउट हुए थे। वह T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं।

5/5

रिचर्ड नगारवा के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे के गेंदबाज रिचर्ड नगारवा के नाम T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वह 2024 में 6 बार बिना खाता खोले आउट हुए थे।