1/6भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिलहाल आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज हैं। बुमराह इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर धमाल मचा रहे हैं। चलिए, आपको उन पांच गेंदबाजों के बारे में बताते हैं, जो आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा दिनों तक नंबर-1 रहे।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा दिनों तक नंबर-1 गेंदबाज रहने का रिकॉर्ड डेल स्टेन के नाम दर्ज है। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज पेसर स्टेन 2343 दिन शीर्ष पर रहे। उन्होंने अपने करियर में 93 टेस्ट में 439 विकेट लिए।

सूची में दूसरे पायदान पर वेस्टइंडीज के पूर्व खतरनाक गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस हैं। एम्ब्रोस 1719 दिनों तक आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज रहे। उन्होंने 98 टेस्ट मैचों में कुल 405 विकेट चटकाए।

श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 1711 दिन टॉप पर रहे। उन्होंने अपने करियर में 133 टेस्ट में 800 शिकार किए। वह टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पेसर पैट कमिंग चौथे नंबर पर हैं। वह टेस्ट रैंकिंग में 1313 दिनों तक नंबर वन बॉलर रह चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान के खाते में फिलहाल 71 टेस्ट में 309 विकेट हैं।

फेहरिस्त में पांचवें नंबर पर कमिंस के हमवतन ग्लेन मैकग्रा हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मैकग्रा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 1306 दिन शीर्ष पर काबिज रहे थे। उन्होंने 124 टेस्ट मैचों में 563 शिकार किए।
